वाई.के. शर्मा – The Harishchandra – Hindi

संभागीय आयुक्त के तबादले से आम आदमी तक आहत
जयपुर। न्यूज हैडिंग चौंकाने वाला है। चौंका देने वाला भी क्यों ना हो। जयपुर के संभागीय आयुक्त डॉ. समित शर्मा का सरकार के ताबड़तोड़ किये तबादलों में उनका भी नाम देखकर हर आम और खास ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी तक को लगातार ट्वीट कर उनका तबादला निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। खुद कांग्रेस के नेता रमन सैनी ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए मुख्यमंत्री को उनका तबादला निरस्त करने का ट्वीट किया है तो नारायणपुर में बलवीर गुर्जर ने प्रियंका गांधी व राहुल गांधी को ट्वीट कर डॉ. समित शर्मा का तबादला निरस्त करने को कहा है।

है ना चौंकाने वाली, तबादला खबर। एक आई.ए.एस. अधिकारी के अचानक इतने चहेते पैदा नहीं हो गये है। दरअसल डॉ. समित शर्मा एमबीबीएस कर डॉक्टर बनने के बाद भी भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होने के बाद यहां तक पहुंचे हैं। मेरी व्यक्तिगत जानकारी के अनुसार डॉ. समित शर्मा ने अपना प्रोफेशन जोधपुर से शुरू किया था तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को देश में में सबसे पहले प्रदेश में मुफ्त दवा योजनाओं को इन्हीं के समझाने के बाद ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुफ्त दवा योजना का तमका अपने नाम किया था।

आज अब ये आलम है कि इनकी कार्यप्रणाली से हर आम और खास आदमी ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली में आमूलचूल परिवर्तन होते देखा एवं महसूस किया है। ये जहां भी गये हैं वहां सुझार की गंगा बहना शुरू हुई है इसलिए युवा पंजाबी सेवा समिति के महासचिव सौरभ कालरा ने भी मुझे ट्वीट करके लिखा है कि डॉ. समित शर्मा के कारण ही अलवर जैसी जगह के सरकारी अस्पताल कार्यालय चमचमा रहे हैं, इन्हें नहीं हटाए। अभी तो डॉ. समित शर्मा के तबादले की यह खबर मात्र समझी जा रही है आगे क्या गुल खिलायेगी, ये तो समय ही बताएगा।

एन.एस.यू.आई में दिल के बहुत करीब है मुख्यमंत्री
जयपुर। नौजवान देश का भविष्य है। उन्हें देश की राजनीति को आदर्श ऊंचाई देने के लए छात्र जीवन से ही एन.एस.यू.आई से जुड़ कर देश की राजनीति को आदर्श नेता देने को आगे आना चाहिए।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एन.एस.यू.आई के 50 साल पूरे होने पर 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में वीसी से जुड़कर अपने उद्बोधन में कही। उन्होंने एन.एस.यू.आई के कार्यकलापों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि एन.एस.यू.आई का स्वर्णिम इतिहास रहा है जिसने अविस्मरणीय कार्य कर इतिहास रचा है। उन्होंने छात्रों से कहा कि देश की आदर्श राजनीति के लिए आदर्श नेता चुनने हेतु स्व. इंदिरा गांधी ने एन.एस.यू.आई. की स्थापना की। उन्होंने एन.एस.यू.आई. छात्रों से अपने संस्मरणों को साझा करते हुए मोबाइल में से इंदिरा गांधी द्वारा उन्हें लिखे पत्र को पढ़ कर सुनाते हुए कहा कि मैं छात्र जीवन में 34 साल का ही था तब उन्होंने मुझे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया था।

उन्होंने अंत में बताया कि उस समय मुझे अशोक कुमार गहलोत के ही नाम से जाना जाता था इसलिए उन्होंने मेरा नाम एसा लिखा है। उन्होंने छात्रों से अपने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि केन्द्र में मंत्री रहने के बाद आज तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने का सफर उसी छात्र जीवन से राजनीतिक सफर एन.एस.यू.आई. से जुड़ कर ही तय किया है।

मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने ही सबसे कम उम्र में अध्यक्ष देकर सम्मानित किया था। उन्होंने अपने कार्यकाल में 17 बैंकों का रातों रात एकीकरण किया। मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा की नोटबंदी की तरह नहीं। उन्होंने कहा इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान की सेना को घुटनों पर लाकर हथियार डलवाये वहीं बांग्लादेश को बनाया।  उन्होंने अविस्मरणीय कार्य किये जिसमें खालिस्तान नहीं बनने देना भी प्रमुख था।

मुख्यमंत्री ने छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए दोहराया कि आप में से ही कोई फिर राजनीति से जुड़ कर देश को उत्कृष्ट नेतृत्व देगा।

उन्होंने कहा कि आज जरूरत है आप लोग सरकार की जनहित योजनाओं को जनता के बीच ले जाकर उन्हें अवगत कराने की जिससे वह सरकार के कामों को जानकर लाभांवित हो सके। एन.एस.यू.आई. निश्चित तौर पर अच्छे काम किये है जिन्हें निरन्तरता देने की जरूरत है पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगली वार एन.एस.यू.आई का बड़े स्तर पर 51वीं वर्षगांठ पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम करें जिससे दिल्ली से केन्द्र के नेताओं सिहत अच्छे वक्ता, प्रोफेसर को भी बुलाए। मैं तो आऊंगा ही क्योंकि एन.एस.यू.आई. मेरे दिल के बहुत करीब है।

फलौदी जेल से 16 बंदियों की फरारी की सजा अब प्रदेशभर के कैदी और उनके परिजन भुगतेंगे
जयपुर। 5 अप्रैल को राजस्थान के जोधपुर जिले की फलौदी उपजेल से फरार हुए 16 बंदियों की सजा अब प्रदेशभर की जेलों में बंद 22 हजार कैदी और उनके परिजन भुगतेंगे। 6 अप्रैल को दोपहर तक फरार बंदियों का कोई सुराग नहीं मिला, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल प्रशासन के डीजी राजीव दासोत ने आगामी आदेश तक प्रदेश भर की जेलों में बंद कैदियों से परिजनों की मुलाकात पर रोक लगा दी है। यानी पूर्व में जिन परिजनों का समय निर्धारित हो गया था, वह भी अब मुलाकात नहीं कर सकेंगे।

प्रदेश की जेलों में करीब 22 हजार कैदी हैं जिनसे सैकड़ों परिजन प्रतिदिन मिलते हैं। कैदियों से परिजनों को महीनों बाद मिलने का समय मिलता है। कैदी तो फलौदी की जेल से फरार हुए हैं, लेकिन अब खामियाजा सभी कैदियों को भुगतना पड़ेगा। इससे उन परिजनों को निराशा होगी जो अपने संबंधित बंदी से मिलने का इंतजार कर रहे थे। जहां तक फलौदी की जेल से एक साथ 16 बंदियों के फरार होने का मामला है तो यह पूरी तरह जेल प्रशासन की लापरवाही है।

16 बंदियों की फरारी की योजना की जेल प्रशासन को भनक तक नहीं लगी, जबकि जेल से बाहर भागने के लिए वाहनों का भी इंतजाम किया गया था। सब जानते हैं कि राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बने ढाई साल हो गए, लेकिन अभी तक भी स्थाई गृह मंत्री नहीं बनाया गया।

सरकार ने जेलों में कैदियों से मुलाकात पर रोक लगाई

राजस्थान में नहीं है स्थाई गृहमंत्री, 20 विभागों का बोझ ढो रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही संभाल रहे हैं गृह विभाग

मुख्यमंत्री गहलोत ने शुरू से ही गृह विभाग अपने पास रखा हुआ है। प्रदेश में जब कभी अपराध की बड़ी घटना होती है तो स्थाई गृहमंत्री की मांग उठती है। यह मांग इसलिए भी महत्व रखती है कि सीएम गहलोत पहले से ही 20 विभागों का बोझ ढो रहे हैं। मुख्यमंत्री के पास काम का बोझ ज्यादा है, लेकिन 20 विभागों के कारण काम का बोझ और बढ़ गया है । हालांकि सीएम गहलोत ने कभी नहीं कहा कि उन पर काम का बोझ है, लेकिन 20 विभागों का प्रभार होने से काम के बोझ का अंदाजा लगाया जा सकता है।

गत वर्ष जुलाई माह में डिप्टी सीएम सचिन पायलट मंत्री विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा की बर्खास्तगी के बाद भी इन तीनों मंत्रियों के विभाग गहलोत ने अपने पास रखे हैं। मौजूदा मंत्रियों को भी अतिरिक्त विभाग नहीं दिए जा रहे हैं। राजस्थान भौगोलिक दृष्टि से देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। यहां आए दिन अपराध और महिला अत्याचारों की घटनाएं होती है। यदि स्थाई गृहमंत्री हो तो अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हो सकता है। हालांकि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है कि वह कितने विभाग अपने पास रखे मंत्रिमंडल का विस्तार भी मुख्यमंत्री की मर्जी पर निर्भर है।

गर्भस्थ महिलाओं व शिशु स्वास्थ्य पर चर्चा, बच्चों को बांटे हेल्दी फूड पैकेट
उदयपुर (दिनेश गोठवाल)। रोटरी क्लब उदय द्वारा आज भूपालपुरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर गर्भस्थ महिलाओं व शिशु स्वास्थ्य पर कोरोना गाइड लाईन का पालन करते हुए चर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केन्द्र पर माता के साथ आये नन्हें-नन्हें शिशुओं को हेल्दी फूड पैकेट वितरीत किये गये।

क्लब अध्यक्ष विपुल मोहन ने बताया कि प्रोजेक्ट चेयरमैन डाॅ. विजय पुरोहित और को-चेयरमैन सुनीता सुहलका ने इस आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया। चर्चा में बात सामनें आयी कि शिशु को जितना अधिक हेल्दी फूड देंगे उतना ही उसके मस्तिष्क का और स्वस्थ शरीर का विकास होगा।

महिलाओं को बताया गया कि गर्भावस्था के दौरान वे किन-किन स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री का सेवन कर ताकि स्वस्थ शिशु का जन्म हो सकें। इस अवसर पर सहायक प्रान्तपाल शालिनी भटनागर,सचिव साक्षी डोडेजा, अखिलेश सुहलका सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

दरगाह कमेटी कर्मचारी विकास 7 अप्रैल को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शित करेगी
अजमेर। दरगाह कमेटी के काम करने वाले कर्मचारियों ने दरगाह कमेटी कर्मचारी विकास संगठन की ओर से दरग़ाह कमेटी नाजिम ऑफिस के बाहर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

असकर खान ने कहा हम पिछले 5 वर्षों से दरगाह कमेटी में कार्य करते हुए आ रही हैं। दरगाह कमेटी में कर्मचारियों को 9 ,18, 27 का लाभ दिए जाने की मांग की गई। पिछले 5 वर्षों से दैनिक वेतन ग्रेड किए जाने की मांग की संगठन को पूर्व में आवंटित कार्यालय अथवा उसके एवज में दूसरी जगह स्थान जिला दिलाए जाने की मांग कर चुके है और कई बार दरगाह कमेटी के बाबू को अवगत करा चुके हैं लेकिन किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई आज सभी दरगाह कमेटी के कर्मचारी अकबरी मस्जिद पहुंचे यहां इकट्ठा होकर आगामी 7 तारीख को दरगाह कमेटी के बाहर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराने की की मंशा की ताकि उनकी मांगे पूरी हो सके अगर मांग पूरी नहीं होती है तो आगे और भी बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा ।

आम आदमी के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों की अब खैर नहीं
अजमेर। जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा ने अब बाकायदा लिखित आदेश जारी कर पुलिस कर्मियों को आमआदमी के साथ सदव्यवहार करने के लिए कहा है।

3 अप्रैल को जारी आदेश में शर्मा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा आम आदमी से दुर्व्यवहार करने कि शिकायतें आ रही हैं, कई लोग उनके कार्यालय में आकर भी दुर्व्यवहार की शिकायतें कर रहे हैं तथा अनेक पीड़ित फोन पर अपनी पीड़ा बता रहे हैं। ऐसी घटनाओं से आम जनता के बीच पुलिस की छवि खराब होती है, जब ऐसी घटनाओं की खबरें मीडिया में प्रकाशित होती है तो जनता में पुलिस के प्रति अविश्वास बढ़ता है। ज्यादातर पुलिसकर्मी अनुशासन में रहकर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्यवाही करते हैं, लेकिन कुछ पुलिसकर्मियों की ऐसी हरकतों से पुलिस द्वारा किए गए अच्छे कार्य भी आम जनता की नजर में बेकार हो जाते हैं।

अजमेर के पुलिस अधीक्षक जगदीशचंद्र शर्मा ने सख्त आदेश जारी किये

पुलिस थानों पर आम नागरिक के साथ सदव्यवहार हो

लॉकडाउन में जो अच्छे कार्य किए उससे पुलिस की छवि में निखार आया था, लेकिन एकाध पुलिसकर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार और मारपीट की घटनाओं से पुलिस की छवि में गिरावट आ रही है। आदेश में एसपी ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों से कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि हर मामले में नियमों के अंतर्गत कार्यवाही हो। पुलिस स्टेशन पर आने वाले शिकायतकर्ता और आम आदमी के साथ सदव्यवहार किया जाए। सभी व्रत अधिकारी और थाना अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि राजस्थान पुलिस के 6 बिंदुओं की पालना हो। भविष्य में पुलिसकर्मियों द्वारा आम आदमी के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना सामने आने पर उसे गंभीरता से लिया जाएगा। किसी पुलिसकर्मी के साथ कोई व्यक्ति दुर्व्यवहार करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएज़ ताकि पुलिस की कार्यप्रणाली और व्यवहार पर कोई उंगली नहीं उठा सके। यहां यह उल्लेखनीय है कि गत 1 अप्रैल को दुर्व्यवहार के दो मामलों में एसपी शर्मा ने एक सीआई सहित छह पुलिसकर्मियों को थानों से हटाकर पुलिस लाइन में तैनात किया था। एसपी के 3 अप्रैल के आदेश से जाहिर होता है कि वह जिला पुलिस की छवि को लेकर संवेदनशील है। इसलिए उन्होंने अपना व्हाट्सएप नंबर 9414007742 सार्वजनिक कर रखा है। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति अपनी पीड़ा सीधे एसपी को बता सकता है। देर रात को प्राप्त होने वाली शिकायतों पर भी कार्यवाही होती है।

ट्रक और कंटेनरों में कई टन मार्बल पत्थरों के परिवहन से बढ़ने लगे दर्दनाक हादसे
जयपुर। विगत 2 अप्रैल को पाली के निकट गुंदोज बालरोई फोरलेन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे को कुछ लोग भगवान की मर्जी बता सकते हैं, क्योंकि जब कार कंटेनर के पास से गुजरी तो कंटेनर अचानक कार पर गिर गया। इससे अजमेर के मेडिकल कॉलेज के वित्तीय सलाहकार मनोज शर्मा सहित चार व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।

यदि कार और कंटेनर की टक्कर आमने सामने होती तो चालकों की लापरवाही मानी जाती। कार जब ओवरटेक कर गुजर रही थी तभी मार्बल पत्थरों से भरा कंटेनर कार पर गिर गया, क्योंकि कंटेनर में 20 टन वजनी मार्बल पत्थर रखे थे, इसलिए कार का कचूमर निकल गया। यदि कंटेनर में मार्बल पत्थर नहीं होते तो कार की इतनी बुरी हालत नहीं होती। इसमें भगवान का कोई दोष नहीं है, बल्कि धंधेबाज लोगों का दोष है जो ट्रक और कंटेनरो में कई टन वजनी मार्बल पत्थरों का परिवहन करते हैं।

आमतौर पर तो यही माना जाता है कि ट्रकों और कंटेनर में माल ढुलाई का काम ही होता है इसमें भी मुख्य तौर पर खाद्य सामग्री का परिवहन होता है। सब जानते हैं कि देश में सबसे ज्यादा मार्बल पत्थर राजस्थान में ही निकलता है। यही वजह है कि जमीन से निकले कई टन वजनी मार्बल पत्थरों का परिवहन भी राजस्थान में ही सबसे ज्यादा होता है। खानों से निकलने वाला मार्बल पत्थर अजमेर के किशनगढ़ और उदयपुर की राजसमंद मंडियों में कटने के लिए जाता है। ट्रक और कंटेनरो में मार्बल पत्थरों के परिवहन पर भले ही कोई प्रतिबंध नहीं हो लेकिन आए दिन होने वाले दर्दनाक हादसों को देखते हुए अब ऐसे परिवहन पर रोक लगनी चाहिए।

असल में मार्बल पत्थरों से भरे ट्रक और कंटेनर हाईवे पर तेजी से दौड़ते हैं तो कई बार संतुलन बिगड़ जाता है, क्योंकि कई टन वजनी पत्थर यूं ही रख दिए जाते हैं, इसलिए तेज दौड़ते वाहनों में कई बार पत्थर इधर-उधर लुढ़क जाते हैं। इससे ही हादसे होते हैं। मौजूदा समय में मार्बल पत्थरों के ट्रकों और कंटेनर में परिवहन को कोई नीति नहीं है, इस संबंध में राजस्थान सरकार को अपनी ओर से पहल करनी चाहिए। खानों से निकलने वाले मार्बल पत्थरों के सुरक्षित परिवहन के लिए नीति बननी चाहिए। यदि मार्बल पत्थरों का यूं ही परिवहन होता रहा तो निर्दोष लोग मारे जाते रहेंगे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास माने या नहीं लेकिन मार्बल पत्थर का परिवहन करने वाले अधिकांश वाहन ओवरलोड होते हैं, क्योंकि अधिकांश खाने प्रभावशाली लोगों और मंत्रियों, सांसदों, विधायकों की है, इसलिए ओवरलोडिंग पर कोई कार्यवाही नहीं होती है। मार्बल पत्थरों के वजन का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक ट्रक में एक या दो ही पत्थर रखे जाते हैं। इसी प्रकार एक्सेल साइज के कंटेनर में तीन पत्थर रखे जाते हैं। जब ऐसे मोटे-मोटे पत्थर असंतुलित होकर लुढ़कते है तो वाहनों की बॉडी कागज की तरह फट जाती है। यदि निर्दोष लोगों की मौतों को रोकना है तो सरकार को ट्रकों और कंटेनरों में मार्बल पत्थरों के परिवहन पर तत्काल रोक लगानी चाहिए।

सूचना केंद्र खुला एयर रंगमंच पर मनाया राजस्थान दिवस
जयपुर। राजस्थान दिवस के अवसर पर नवनिर्मित ओपन एयर रंगमंच पर अलग-अलग राजस्थानी नृत्य कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और स्वच्छता पर आधारित नाटक “स्वच्छता हमारा दायित्व” का मंचन किया गया। कोरोना पर जागरूकता लाने के लिए कोरोना वैक्सीन और स्वच्छता पर नाटक की प्रस्तुतियां दी गई। किशनगढ़ का चरी नृत्य, पुष्कर का कालबेलिया नृत्य ने दर्शकों का मन मोहा। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त डॉ बीना प्रधान, पुलिस महानिरीक्षक एस, सिंगाथिर, जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित, नगर निगम मेयर ब्रज लता हाडा, पुलिस अधीक्षक (एच पी) जगदीश चंद्र शर्मा, पर्यटन विभाग निर्देशक निशांत जैन, गजेंद्र सिंह राठौड़, हीरा लाल मीणा, अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव किशोर कुमार, उपखंड अधिकारी अवधेश मीणा, प्रोटोकॉल अधिकारी आलोक जैन, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरारी लाल शर्मा, प्रशासनिक सुधार विभाग के सहायक निदेशक देविका तोमर, नगर निगम आयुक्त तारामती वैष्णव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.के. सोनी, उप निदेशक पर्यटन विभाग अजय शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी देवी सिंह कच्छावा, संभाग सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी भानु प्रताप गुर्जर अजमेर व अन्य सभी विभाग के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

राजस्थान दिवस पर हुआ स्वच्छता पर नाटक, चरी नृत्य, और कालबेलिया नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राजस्थान दिवस के अवसर पर गणेश वंदना के पश्चात स्वच्छ भारत अभियान पर स्वच्छता मेरा दायित्व नाटक का मंचन किया गया। हास्य और व्यंग्य के माध्यम से दर्शकों को 2 गज की दूरी जीवन के लिए जरूरी मास्क का महत्व के पश्चात स्वच्छता पर खुले में शौच ना करना, प्लास्टिक मुक्त भारत बनाना, स्वच्छता पर हरा डस्टबिन, नीला डस्टबिन का प्रयोग गीला कचरा अलग, सुखा कचरा अलग के साथ कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए जनता को जागरूक किया। वैक्सीन लगाने के पश्चात भी मास्क और दो गज की दूरी बनाए रखने के लिए नाटक की प्रस्तुति दी गई। नाटक की प्रस्तुति में अजमेर को स्मार्ट सिटी पर बनाया गया गीत स्मार्ट कलाकारों ने तालियां बटोरी। स्मार्ट सिटी शहर हमें बनाना है स्वच्छता अभियान सफल कराना है। गीतों से खुले रंगमंच पर दर्शकों की तालियों से सभागार गुंजायमान हो उठा।

गोपाल बंजारा द्वारा लिखित, महेश वैष्णव द्वारा निर्देशित नाटक में कृष्ण गोपाल पाराशर, गोपाल कृष्ण शर्मा, सुशीला, रैना शर्मा, महेश वैष्णव, गोपाल बंजारा, धर्मा भाट, किरण आदि कलाकारों ने अपनी कला की प्रस्तुति दी।

किशनगढ़ का प्रसिद्ध चरी नृत्य और पुष्कर से आए कालबेलिया ग्रुप द्वारा कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति से राजस्थान दिवस पर शानदार प्रस्तुति दी गई।

चौदह वर्षीय दलित अनाथ बालिका के साथ सामूहिक दरिंदगी का मामला…
जोधपुर ( बी, एल. लीलड़ )। जोधपुर ग्रामीण पुलिस के बालेसर थानांतर्गत उटाम्बर गांव में 26 मार्च 2021 को दरिंदों ने जिस बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया उसके पिता की मौत हो चुकी है और उसकी मां का पुनर्विवाह हो चुका हैं, वह अनाथ हो चुकी थी, ऐसी स्थिति में उसे समाज के संरक्षण की दरकार थी, वहीं उसे जीवन भर रिसते रहने वाले घाव मिले।

8वीं कक्षा में पढने वाली 14 वर्षीय दलित अनाथ बच्ची 26 मार्च को दोपहर में गायब हुई। उसके परिजन उसे आसपास ढूंढते है परन्तु वह कहीं नजर नहीं आती हैं। उसका चचेरा भाई अपने गांव उटाम्बर में ही वीर तेजाजी ज्वैलर्स दुकान के आगे पहुँचता हैं तो कुछ लोग इक्कठे मिलते है। उसने दुकान के अन्दर जाकर देखा तो बच्ची अर्धनग्न अवस्था में बेहोश पङी मिली, जहां से आरोपी इसे कहीं दूर ले जा कर फैकने की फिराक में थे परंतु धीरे-धीरे भीङ बढ़ने से वे ऐसा नहीं कर पाये।

हैवानियत से पहले अपहरण कर दिया कोई नशीला पदार्थ, शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

लहुलुहान हालत में जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में कराया भर्ती

एक आरोपी ने बेहोश बच्ची पर बोतल से तेजाब छिङक कर जलाने की कोशिश की परंतु वहां पहुंचे लोगों ने फुर्ती से आरोपी की हाथ से बोतल छीन ली और उसको उसी दुकान में घेर कर बिठा दिया। शेष आरोपी मौका देख कर भाग गए। चचेरे भाई द्वारा दी गई रिपोर्ट में बच्ची के अपहरण करने, उसे नशीला पदार्थ खिलाने-पिलाने के बाद उसे बंधक बना कर सामूहिक बलात्कार करने की वारदात के संबंध में लिखा गया है।

26 मार्च की देर रात तक पुलिस उम्मेद अस्पताल के आपातकालीन वार्ड के बाहर आक्रोशित लोगों की भीङ जमा हो गई। पीड़िता का ईलाज चल रहा था इसलिए चिकित्सकों ने किसी से मिलने की आज्ञा नहीं दी। महिला पुलिस अधिकारी पीङिता के साथ वार्ड में ईलाज और सुरक्षा के दृष्टि से मौजूद रही। अस्पताल में ही पीङिता के परिजनों ने एक लिखित रिपोर्ट पुलिस के आलाधिकारियों को सौंपी। पुलिस का कहना है कि कुछ संदिग्धों को राउंडअप कर रखा हैं, एफआईआर दर्ज होते ही उन्हे संबंधित अपराध में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियो ने राजस्थान सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग की कि इस मामले में जल्द चालान पेश कर दिन-प्रतिदिन सुनवाई करके आरोपियों को कठोर से कठोर सजा दिलवाए।

ज्ञातव्य है कि दो दिन पूर्व राजस्थान पुलिस के मुखिया (DGP) मुख्यमंत्री के गृहजिले में बङे-बङे दावे कर के गए थे कि राजस्थान में महिलाओं और दलितों पर बढते मामलों में कठोर और त्वरित कार्रवाई की जाएगी, लेकिन ज़ुल्म की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं।

इस प्रकार की दर्दनाक घटनाओं से शासन-प्रशासन की कलाई खुल रही हैं एवं एक चुनौती बन कर पेश हुई हैं, इसलिए इसे एक नजीर बनाने का वक्त हैं एवं अधिकारियों को भी अपना मानवीय सेवाभाव का धर्म निभा कर अपराध पर समय रहते काबू करना चाहिए। इस प्रकार की घटनाएं मानवता के माथे पर कलंक हैं।

लापरवाही पर लगाम कसे, त्योहारों को दूर से सलाम करें
जयपुर। कोरोना महामारी के संक्रमण का भय त्योहारों पर एडवाइजरी जारी कर सलाह दी है कि राज्य सरकारें अपे स्तर पर सार्वजनिक रूप से होली, शब-ए-बारात, बीहू, ईस्टर और ईद-उल-फितर जैसे त्योहारों को सार्वजनिक रूप से मनाये जाने वाले त्योहारों में ऐतिहात के तौर पर रोक लगाएं, जिससे सार्वजनिक स्थानों पर जमावडे से बचने के उपाय करें। अब राज्य सरकारों पर निर्भर है कि वह राजी और गैर राजी अपने प्रदेशवासियों को कैसे मना पाते हैं।

त्योहार कोई भी हो। किसी धर्म, जाति का हो हर्ष और उल्लास का संचार आदमी में बनाये रखने के लिए उसकी आत्म संतुष्टि के लिए उसकी संस्सकृति के संस्कारों की परिणित के रस में मनाये जाते हैं त्योहार। ये अप्रत्याशित है, जब आदमी को उसकी संस्कृति के संस्कारों में संयम बरतने के लिए आगाह किया जा रहा है।

ये बात अलग है सभी प्रशासनिक अम्ला सरकार हो या और। कोई भी बे-वजह इंसान को अपनी जान गंवाते देखना नहीं चाहते। वजह कोई भी हो। लेकिन सरकारें जानती भी है कि वह कितना भी लोगों को सावचेत कर दें। लेकिन आदमी है कि मानता ही नहीं। कोई भी वजह बनाकर बाज नहीं आने की गली निकाल ही लेता है। ये आदमी की गलती नहीं है क्योंकि ये उसकी फिदरत में समाया है।

हर्ष और उल्लास का पर्व होली को ही लें। क्या हम बिना स्वस्थ रहे हर्ष उल्ला से कैसे रह सकते हैं। ये सारस्वत सत्य है, जीवन का पहला सुख निरोगी काया है, इसी अभिलाषा से हम कामना करते है सभी स्वस्थ रहकर समृद्धि के शिखर छूए, इसी के लिए इंसान और सभी सरकार सहित यही अभिलाषा और कामना के सतत प्रयासरत रहते है। फिर सरकार ने जो सलाह भरी एडवाईजरी जारी कर आगाह यिा है क्योंकि सरकार सहित कोई भी जानते-बूझते काल के गाल में समाने को आतुर होकर कोरोना सावचेती के नियमों को ताक पर रखकर और उसके आदेशों को धत्ता बताकर अपनी जीत पर खुद में ही हर्षित जरूर हो सकते हैं लेकिन कोरोना महामारी वो बीमारी है ध्यान बंटा और दुर्घटना घटी, की तर्ज पर ही पूरे प्रदेश, देश और विश्व में देखने को भी मिल रहा है।

आज समय है, यातायात के नियमों के अनुसार सुरक्षित रहने के लिए सबसे पहले कीप लेफ्ट (बायें चलिये) जैसे नियम की पालना जैसे सोशल डिस्टेसिंग और घर से निकलने से मुंह पर मास्क, नाम के लिए या चालान से बचने के लिए ही नहीं बल्कि अपने साथ दूसरों को भी सुरक्षित रखने की भावना से खुद को ही भीड़ से दूर रखेंगे तो। संभवत: भला ही होगा। लेकिन यहां उल्लेखनीय है कि मैं खरी-खरी सुना किसको रहा हूं। हम लोकतंत्र का हिस्सा है, जिसका आज पर्याय बनकर सामने आया है लोकतंत्र बनाम भीड तंत्र में आप राजनीति के किसी क्षेत्र में भी देख ही सकते है। क्योंकि आज इससे कोई अछूता नहीं है। इसलिए नाम किसका लें। हम खुद ही असमंजस में है इसलिए दूसरों से पहले अपने आपको ही शिक्षित एवं संयमित बना लेंगे तो संभवत: कोरोना को हराने में तो सफल हो ही जायेंगे। स्वस्थ रहेंगे तो जिन्दा भी रहेंगे। होली और त्योहार फिर अगले साल भी आयेंगे।