उद्योग मजदूरों के अन्याय एवं शोषण के खिलाफ सड़को पर उतरेगी आम आदमी पार्टी

नागदा। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिला कांग्रेस कार्यवाहक का अध्यक्ष पद छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए सुबोध स्वामी शुक्रवार को सर्किैट हाउस नागदा पर प्रेस से रूबरू हुए। अपनी पहली प्रेसवार्ता में उन्होंने आम पार्टी में अपनी प्राथमिकताओं को गिनाया। इस मौके पर कहा ,स्थानीय ग्रेसिम उद्योग में जारी मजदूरों के अन्याय शोषण एवं उत्पीड़न के खिलाफ आम आदमी पार्टी मैदान में उतरेगी। साथ ही स्थानीय युवाओं को उद्योग में रोजगार दिलाना भी प्राथमिकता में शामिल है। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं की जारी उपेक्षा को लेकर वह जमकर गरजे। यहां तक बोल गए कि   स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व की सतापक्ष से कथित सांठगांठ है। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। पहले तो वे इशारे-इशारे में क्षेत्र के कांग्रेस विधायक दिलीपसिह गुर्जर पर निशाना साधते रहे,लेकिन मीडिया के द्वारा कुरेद ने पर वे विधायक श्री गुर्जर  का नाम उजागर करने में भी नहीं चुके। वे बोलेे आम आदमी पार्टी में उनके जाने के बाद तो अब श्री गुर्जर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पूछ परख भी शुरू कर दी है।  इतना नहीं सुबोध ने सत्ता पक्ष अर्थात भाजपा के राजनेताओं पर भी जनता की उपेक्षा करने की भड़ास निकाली। वे बोले सता के राजनेताओं में  अहंकार की अंतिम पराकाष्ठा हैै । सभी दूर भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। जनता के पास कोई विकल्प नहीं है। आम आदमी पार्टी अब जनता के सामने एक विकल्प बनकर मजबूती से खड़ी होगी। उन्होंने घोषणा की कि शीध्र नागदा में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का एक जिला सम्मेलन किया जाएगा। जिसमें पार्टी के उच्च राजनेताओं को शामिल करने का प्रयास होगा।

विधानसभा चुनाव लड़ने का सवाल : इस मौके पर हिंदुस्तान समाचार एजेंसी , संवाददाता का सवाल थाकि आगामी 10 माह के बाद मप्र में विधानसभा चुनाव है। गुजरात के बाद मप्र में आम आदमी पार्टी चुनाव  में उतरने की घोषणा कर चुकी है। ऐसी स्थिति में  नागदा-.खाचरौद विधानसभा में क्या वे मैदान में उतरेंगे। इस सवाल पर उन्होंने स्पष्ट खुलासा नहीं करते हुए संगठन पर छोड़ दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता अयूब  मेव ने आप आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कीै। प्रेसवार्ता में आम आदमी पार्टी के भंवरसिंह एवं हेनरी मचार भी उपस्थित मौजूद थे

राजनेताओं के घर नपा के कर्मचारी : एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहां स्थानीय नगरपालिका में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इसके खिलाफ मैंदान में उतरेंगे। उन्हें बताया गया नपा के कई कर्मचारी वेतन तो नपा से ले रहे और कार्य सतापक्ष के राजनेताओं के घर पर कार्य कर रहे हैं। सुबोध बोले, ऐसे राजनेताओं के नाम उजागर  कर इस प्रकार की बुराई पर रोक लगाने के लिए आगे आएंगे।

Log In

Forgot password?

Don't have an account? Register

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Exit mobile version