जयपुर। अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) एवं मानव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक विकेश खोलिया का शुक्रवार 26 मार्च को जन्मदिवस के अवसर पर मानव पी.जी. महाविद्यालय चाकसू के प्रांगण में होली मिलन एवं फागोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
चाकसू विधानसभा के युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने बताया कि 26 मार्च को प्रातः 7.30 बजे गौशाला जाकर गायों को चारा डाला जायेगा तथा 8 बजे वृद्धाश्रम पहुंच कर बुजुर्गों को अल्पाहार करा कर उनसे श्री खोलिया आशीर्वाद प्राप्त करेंगे तत्पश्चात् प्रातः 9 बजे सामुदायिक अस्पताल में मरीजों हेतु फल वितरण किया जायेगा।
नगर उपाध्यक्ष ने जानकारी दी कि प्रातः 9.30 बजे पश्चात् मानव पी.जी. महाविद्यालय के प्रांगण में पूर्व राज्यमंत्री विकेश खोलिया का जन्मदिन मनाया जायेगा तत्पश्चात् 11.15 बजे होली मिलन समारोह एवं फागोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
फागोत्सव कार्यक्रम में कन्हैया म्युजिकल ग्रुप द्वारा होली के गीतों की प्रस्तुति दी जायेगी। कायर्क्रम में मनीष शर्मा एवं तेजसिंह गायक कलाकार होंगे। फागोत्सव कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात् अंत में फूलों से होली खेली जायेगी तथा कार्यक्रम में पधारे सभी शुभचिन्तकों को चंदन को चंदन का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी जायेगी।
कार्यक्रम में चाकसू विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा कार्यकर्ता, जयपुर ग्रामीण के समस्त पदाधिकारी एवं आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में शुभचिन्तक कार्यक्रम में भाग लेंगे।