लुटेरी दुल्हन सहयोगी सहित गिरफ्तार, नगदी बरामदगी के प्रयास

भीलवाड़ा। शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने एक युवक से डेढ़ लाख रुपये लेकर ब्याह रचाने और शादी के दस दिन बाद ही गहने लेकर रफूचक्कर हुई लुटेरी दुल्हन सहित 5 सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनसे गहन पूछताछ कर रही है। 

कोतवाल डीपी दाधीच ने बताया कि छोटी सादड़ी इलाके के जौधपुरिया निवासी हरीसिंह राजपूत ने 01 मार्च को लुटेरी दुल्हन के खिलाफ रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करवाई थी। सिंह से उसके परिचित नारायण सिंह, बंटू सिंह ने ममता बंजारा के जरिये चेतना नामक युवती से उसकी जनवरी माह में शादी करवाई थी। इस शादी के बदले इन लोगों ने परिवादी से डेढ़ लाख रुपये लिये थे। शादी के दस दिन तक चेतना, परिवादी के साथ बतौर दुल्हन रही। इसके बाद वह बिना बताये घर से सोने का मंगलसूत्र, आर्टिफिशियल मंगलसूत्र, पायजैब, बिछुडिय़ां आदि गहने लेकर रफूचक्कर हो गई थी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया। तफ्तीश के बाद आज आरोपित दुल्हन देवास, मध्यप्रदेश निवासी चेतना सौलंकी सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य पांच गिरफ्तार आरोपितों में जौधपुरिया निवासी बंटू सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह राठौड़, नारायण सिंह पुत्र शिवसिंह राठौड़, ममता बंजारा निवासी देवरान, संजय परमार व वीरेंद्र चौहान निवासी देवास शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बंटूसिंह, नारायण सिंह व ममता बंजारा ने परिवादी से डेढ़ लाख रुपये लेकर उसकी शादी चेतना से करवाई थी, जबकि संजय परमार व वीरेंद्र चौहान शादी के बाद दुल्हन को परिवादी के यहां से अपने साथ ले गये थे। इसके बाद से चेतना को इन लोगों ने अपने पास रखा था। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर राशि बरामद करने का प्रयास कर रही है।

This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!

We are a non-profit organization, please Support us to keep our journalism pressure free. With your financial support, we can work more effectively and independently.
₹20
₹200
₹2400
नमस्कार, पाठकों से बस इतनी गुजारिश है कि हमें पढ़ें, शेयर करें, इसके अलावा इसे और बेहतर करने के लिए, सुझाव दें। आप Whatsapp पर सीधे इस खबर के लेखक / पत्रकार से भी जुड़ सकते है। धन्यवाद।