
जोधपुर। नगर निगम दक्षिण के बाद उत्तर का पहला बजट भी हंगामेदार स्थिति में पारित कर दिया गया। महापौर कुंती परिहार ने नगर निगम उत्तर की साधारण सभा की पहली बैठक में 506 करोड़ 42 लाख रुपए का बजट पेश किया। बजट प्रस्ताव में प्रत्येक वार्ड में 25 लाख रुपए तक के कार्य पार्षद निधि से करवाए जाने का प्रस्ताव लाया गया। बैठक में निगम दक्षिण की भांति समितियों का गठन नहीं किया गया।
बजट प्रस्तावों पर महापौर कुंती परिहार ने कहा कि पार्षद, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से निगम के आय के स्त्रोतों में वृद्धि की जाएगी तथा (Jodhpur ) निगम को सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। महापौर ने सभी पार्षदों को विश्वास दिलाया कि नगर निगम उत्तर क्षेत्र में सफाई, सीवरेज व विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। साथ ही शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए आधुनिकतम मशीनों की भी खरीद की जाएगी। वार्षिक बजट किसी भी संस्था के आने वाले वर्ष में आय-व्यय का अनुमान होता है। वार्षिक बजट केवल आंकड़ों की पुस्तक नहीं है बल्कि अगले वर्ष में कार्य की प्राथमिकता एवं नीति का दस्तावेज है। उन्होनें कहा कि विश्व में इस शहर की जो ख्याति है उसका कारण मेहरानगढ़ किला, माचिया पार्क, शहर की भीतर की पुरानी हवेलियां, संकरी गलियों में अपनायत के साथ रहते लोग, ऐतिहासिक स्थल मण्डोर एवं उसका उद्यान, तालाब, बावडिय़ां आदि है जो अपनी ऐतिहासिक विरासत के साथ शहर को गौरवांन्वित करते है। इनका पूरा ख्याल रखा जाएगा। महापौर ने कहा कि उत्तर के नवगठित बोर्ड का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आशा अनुरूप नजरिया रहेगा। ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ साथ शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्वच्छ शहर एवं हरित शहर के रूप में शहर को विकसित करने के लिए सफाई व्यवस्था, सीवरेज व्यवस्था एवं ड्रेनेज व्यवस्था को सुचारू किया जाएगा। साथ ही शहर में आवश्यक विकास कार्य कर नई आधुनिक सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।
शहर में हैरिटेज लुक सुधार कर बढ़ाया जाएगा पर्यटन उद्योग, उम्मेद उद्यान में लगाई जाएगी इंदिरा गांधी की प्रतिमा, समितियों का नहीं किया गठन
नवगठित निगम होने के कारण निगम की स्वयं की आय के साधनों से आय बहुत कम है। नगरीय विकास कर से प्राप्त होने वाले कर का अधिकांश भाग नगर निगम दक्षिण को प्राप्त होता है। नगर निगम दक्षिण को नगरीय विकास कर से प्राप्त होने वाली आय का 20 प्रतिशत राशि निगम उत्तर को दिया। महापौर ने नगर निगम दक्षिण को वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्राप्त नगरीय विकास कर की राशि का 20 प्रतिशत हिस्सा उत्तर को देने का अनुरोध किया। उन्होंने अपने इस बजट में (Jodhpur ) जोधपुर शहर के पर्यटन महत्व को बढ़ाने की ओर सोच रखते हुए ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने अपने इस बजट में पुराने शहर और नए शहर में बढ़ती हुई आबादी के मद्देनजर सीवरेज, नाली, नाले सड़क और नई कॉलोनियो में रोशनी और सफाईी व्यवस्था को बढ़ावा देने का भी प्रस्ताव और मद बढाने का प्रयास किया।
आय के स्त्रोत बढ़ाए जाएंगे
उन्होंने बताया कि नव गठित निगम होने के कारण निगम की स्वयं की आय के स्त्रोत कम है लेकिन नगरीय विकास कर से प्राप्त होने वाली राशि अपने नए ोत्रो से आय अर्जित की जाएगी। आय के ोतो में एयरपोर्ट विस्तार हेतु हस्तांतरित भूमि से प्राप्त होने वाली राशि का आधा भाग नगर निगम उत्तर को दिलाने की मांग भी सरकार से की गई है। उन्होंने बताया कि नगर निगम उत्तर में स्थित निगम की विक्रय योग्य भूमि की नीलामी की जाएगी। आय प्राप्त करने के साथ निगम क्षेत्र में विक्रय की गई भूमि के पेटे नगर निगम को मिलने वाली राशि का हस्तारण राज्य सरकार की ओर से किया जाएगा और इस मद में 20 करोड़ रुपए अग्रिम लेने के प्रयास भी किए जा रहे है।
यह प्रस्ताव किए पारित
उन्होंने अपने बजट में सीवरेज और ड्रेनेज व्यवस्था को सुधारने के लिए 580 किमी सीवर लाइनों का संधारण किया जा रहा है। उदयमंदिर, राममौहल्ला, पोलो क्षेत्र के साथ मंडोर क्षेत्र में भी नवविकसित कॉलोनियो में नयी सीवरेज लाइने डाल जाएगी। बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था के लिए सूरसागर क्षेत्र में झमकु का जाव, गेंवा, भाखरी बास क्षेत्र में बारसाती पानी की निकासी के लिए नालों का निर्माण किया जाएगा। अमृत योजना के तहत खेतानाड़ी क्षेत्र के नाले, भदवासिया ओवर ब्रिज से मदेरणा कॉलोनी तक नाले एवं मूथाजी के मंदिर से पावटा सी रोड़ तक के नाले का कार्य तेज किया जाएगा। गुलाब सागर एवं फतेह सागर से जुड़ी नहरों की सफाई एवं मरम्मत के लिए भी 90 लाख रुपए की राशि का प्रावधान किया। उन्होंने 80 वार्डों में सड़को के निर्माण और रिपयेरिंग के मद में भी 20 करोड़ रुपए का मद रखा गया है। बजट में सामुदायकि भवनो के निर्माण, श्मशान कब्रिस्तान के विकास कार्य के लिए भी एक करोड़ रुपए का प्रावधान रखा है। उन्होंने बजट में घंटाघर गिरदीकोट क्षेत्र के विकास के साथ उम्मेद उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की स्मृति में एक आदम कद प्रतिमा के साथ स्मारक स्थल विकसित करने के लिए एक करोड़ की राशि का भी प्रस्ताव रखा है। इसके साथ कायलाना झील के पास पहाड़ी पर स्थित ऐतिहिासिक माचिया किला पार्क जहां स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को कैद रखा गया वहां उनके बलिदान की याद में शहीद स्मारक के संरक्षण और विकास के लिए 10 लाख के कार्य करवाए जाएंगे।
