पंखे पर फंदा लगाकर लटके मिले युवक-युवती के शव

भीलवाड़ा (दिलशाद खान)। जिले के शंभुगढ़ क्षेत्र में बहन के घर में भाई, एक युवती के साथ फंदे पर लटका मिला। घटना का पता चलते ही गांव में सनसनी फैल गई। बहन मायके गई थी, इसलिए भाई को रखवाली की कहकर गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। नोट में किसी दिनेश पारिक द्वारा दोनों की बेइज्जती करने की बात लिखी गई है।

पुलिस ने बताया कि घटना शंभुगढ़ क्षेत्र के नायकों का खेड़ा गांव की है। यहां सरोज नायक नाम की महिला शुक्रवार को अपने मायके गई थी। सरोज पशुओं की देखभाल के लिए अपने भाई अर्जुन (22) को घर पर छोड़कर गई थी, जो कपड़े की दुकान में काम करता था। शनिवार सुबह अर्जुन की बहन घर पहुंची तो भाई एक युवती के साथ लटका हुआ मिला। दोनों का शव एक ही पंखे पर अलग-अलग फंदे पर लटके थे। युवती का नाम पल्लवी शर्मा बताया जा रहा है, जो कोठिया की रहने वाली थी। पल्लवी शुक्रवार रात करीब 8 बजे से अपने घर से गायब थी। सुबह मृतकों की फोटो सोशल मीडिया पर देख युवती का भाई और पिता मौके पर पहुंचे। इसके बाद उसकी पहचान की गई। मृतका 11वीं क्लास में पढ़ती थी। पुलिस का कहना है कि मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है कि हम दोनों की कोई गलती नहीं थी। हम मजबूर थे। दोनों की दिनेश पारीक सर ने बेइज्जती की थी। इसमें भीलवाड़ा की मांचा नायक और उसके पिता गोपाल नायक भी शामिल हैं। इन सभी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। सुसाइड नोट में आगे लिखा कि हो सके तो हमें माफ कर देना। पापा-मम्मी और हैप्पी भइया हमारी कोई गलती नहीं है। मेरे भाई के छोटा बेटा हो तो उसका नाम अर्जुन रखना। हम दोनों के माता-पिता सलामत रखना। हम दोनों वापस आएंगे। हमारा इंतजार करना। हम दोनों की बेइज्जती पांचू और अंकित ने करवाई है। मेरे बड़े पापा और बड़ी मम्मी का भी इसमें हाथ है। हम दोनों मर रहे हैं। बदला लेने वापस आएंगे। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!

We are a non-profit organization, please Support us to keep our journalism pressure free. With your financial support, we can work more effectively and independently.
₹20
₹200
₹2400
नमस्कार, पाठकों से बस इतनी गुजारिश है कि हमें पढ़ें, शेयर करें, इसके अलावा इसे और बेहतर करने के लिए, सुझाव दें। आप Whatsapp पर सीधे इस खबर के लेखक / पत्रकार से भी जुड़ सकते है। धन्यवाद।