देश मे लोकतंत्र खतरे में है, इसे बचाना है तो सहाड़ा में गायत्री देवी को जिताए-मुख्यमंत्री

भीलवाड़ा। प्रदेश की तीन विधानसभा सुजानगढ़, सहाड़ा और राजसमंद में होने जा रहे उपचुनाव के लिए सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट साथ-साथ नजर आ रहे हैं। मंगलवार को दोनों नेता एक ही हेलिकॉप्टर में बैठकर पहले सुजानगढ़ और फिर सहाड़ा पहुंचे। गहलोत और पायलट ने न केवल मंच साझा किया, बल्कि नामांकन से पहले हुई सभाओं में कांग्रेस को मजबूत करने की बात की और भाजपा पर निशाना साधा।

सहाड़ा में हुई सभा में सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस ने बहुत सोच-समझ कर गायत्री त्रिवेदी को मैदान में उतारा है। आज इस चुनाव के माध्यम से दो बातों को समझना पड़ेगा। जैसे केंद्र सरकार हर चीज हमारे ऊपर थोप रही है, चाहे कृषि कानून हों या महंगाई इन्हें हटाने के लिए केंद्र पर दबाव बनाना है तो ये तीनों सीटें जिताना जरूरी हैं। आज हम सबको सोच-समझ कर एक दूसरे का साथ देना है। यदि हम तीनों सीटें जिताते हैं तो संदेश जाएगा, मजबूती का, संगठन का और सरकार के कामकाज का।जबकि, भाजपा में ऊपर से नीचे तक फूट पड़ी हुई है। चुनाव के दिन सारी बातें भूल कर कांग्रेस को जिताना है ताकि संदेश जाए, कांग्रेस की मजबूती और एकता का। सीएम अशोक गहलोत ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब सरकार में करीब ढाई साल बचे हैं। ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। कांग्रेस प्रेसीडेंट सोनिया गांधी ने महिला को उम्मीदवार बनाया है। हम सब मिलकर यहां की उम्मीदवार गायत्री त्रिवेदी जो भी काम लेकर आएंगी, उन्हें शिद्दत के साथ पूरा करेंगे। हमने पूर्व में भी चंबल से पानी लाने का वादा भी निभाया है। यह बड़ी बात थी। ये चुनाव मामूली चुनाव नहीं हैं। यदि कांग्रेस की सीट जिताओगे तो कई संदेश जाएंगे। सरकार की मजबूती का संदेश जाएगा। आपके वोटों के आधार पर राय बनती है। आप मेरा साथ दोगे, सरकार का दोगे, हम सबका साथ दोगे तो एक संदेश जाएगा अफसरों के सामने भी। वे समझ जाएंगे कि आगे भी कांग्रेस की सरकार बनेगी और वे फिर दौड़-दौड़कर काम करेंगे। सीएम ने कहा कि भाजपा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाती रहती है। आज तो लोकतंत्र ही खतरे में है। आज कोई खुलकर बात नहीं कर सकता। आज कोई बात करता है तो उसे जेल में डाल देते हैं। एक 22 साल की लड़की को बेंगलुरु से पकड़ लाए। पूरी दुनिया में बदनामी हुई। आज मोदी विदेश जाते हैं, वहां आलोचना होती है। सभा को अजय माकन, गोविंद सिंह डोटासरा, रघु शर्मा, रामलाल जाट और धीरज गुर्जर आदि ने भी सम्बोधित किया। सहाड़ा में गायत्री त्रिवेदी को टिकट घोषित करने के बाद उनके देवर और दिवंगत विधायक कैलाश त्रिवेदी के भाई राजेन्द्र त्रिवेदी के समर्थकों ने बगावत कर दी थी। दो दिन पहले करीब 100 समर्थक जयपुर में सीएम आवास कूच करने पहुंच गए। सिविल लाइंस के बाहर ही उन्हें रोक दिया गया। यहां राजेंद्र त्रिवेदी खुद नहीं थे, लेकिन जो यहां पहुंचे थे, उन्होंने राजेंद्र त्रिवेदी को टिकट दिए जाने की मांग की। इस बगावत के बावजूद कांग्रेस के स्थानीय नेतृत्व ने राजेंद्र को गहलोत व पायलट की सभा में पहुंचने के लिए मना लिया। यही नहीं, अंत में आभार व्यक्त करने के लिए भी राजेंद्र त्रिवेदी को आमंत्रित किया गया।

This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!

We are a non-profit organization, please Support us to keep our journalism pressure free. With your financial support, we can work more effectively and independently.
₹20
₹200
₹2400
नमस्कार, पाठकों से बस इतनी गुजारिश है कि हमें पढ़ें, शेयर करें, इसके अलावा इसे और बेहतर करने के लिए, सुझाव दें। आप Whatsapp पर सीधे इस खबर के लेखक / पत्रकार से भी जुड़ सकते है। धन्यवाद।