हल्ला बोल : पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ किया प्रदर्शन।

Jodhpur Congress protest

जोधपुर। पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में महिला कांग्रेस ने आज हल्ला बोल दिया। महिला कांग्रेस की ओर से कलेक्ट्रेट के बाहर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान यहां महिलाओं ने चूल्हे पर रोटी बनाई और नारेबाजी की। बाद में जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में केंद्र की मोदी सरकार से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतें कम करने की मांग की गई।

जिला कलेक्ट्रेट के बाहर आज दोपहर महिला कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चूल्हे पर रोटी बनाई। शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष और जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार ने बताया कि रोजाना बढ़ाए जा रहे दामों की वजह से मध्यम वर्ग का जीना मुहाल हो गया हैं।

केन्द्र सरकार द्वारा असंवेदनशीलता बरतते हुए रसोई गैस के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि करने से गृहिणियों का रसोई का बजट गड़बड़ा गया हैं। मध्यम वर्ग एवं निम्न वर्ग वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से पूर्व से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा हैं ऐेसे में केन्द्र सरकार ने चुपचाप रसोई गैस सिलेण्डर पर सब्सिडी बन्द कर दी तथा लगातार पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ाए जा रहे है जिसके विरोध में महिला कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने बताया कि नोटबंदी, कोरोना काल से पहले ही आम आदमी परेशान है उस पर पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। केंद्र की मोदी सरकार के तानाशाही रवैये और गलत नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम आदमी का जीना दूभर हो गया है।

We are a non-profit organization, please Support us to keep our journalism pressure free. With your financial support, we can work more effectively and independently.
₹20
₹200
₹2400
द हरिश्चंद्र स्टाफ
नमस्कार, हम एक गैर-लाभकारी संस्था है। और इस संस्था को चलाने के लिए आपकी शुभकामना और सहयोग की अपेक्षा रखते है। हमारी पाठकों से बस इतनी गुजारिश है कि हमें पढ़ें, शेयर करें, इसके अलावा इसे और बेहतर करने के लिए, सुझाव दें। धन्यवाद।