हरणी महादेव के प्रवेश द्वार पर 51 फिट का त्रिशूल स्थापित किया

भीलवाड़ा। हरणी महादेव मंदिर के प्रवेशद्वार के पास बुधवार सुबह 51 फीट ऊंचा अष्टधातू निर्मित त्रिशूल स्थापित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। 

जानकारी के अनुसार, हरणी महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेशद्वार पर सुबह सवा ग्यारह बजे मंत्रोच्चार के बीच, 51 फीट ऊंचा अष्टधातु निर्मित त्रिशूल स्थापित किया गया। इससे पहले त्रिशूल की भगवती महाराज व मदनगिरी गोस्वामी ने पूजा-अर्चना की। यह त्रिशूल बरसनी निवासी ब्रह्मपुरी पुत्र मांगू पुरी ने भेंट किया है। ब्रह्मपुरी ने बताया कि उसने 21 त्रिशूल की श्रद्धा की है। इनमें से चार त्रिशूल अब तक भेंट किये जा चुके हैं। जो शेष हैं, उन्हें जैसे-जैसे मन्नत पूरी होती जायेगी, भोले नाथ को अर्पण किये जायेंगे। ब्रह्मपुरी ने बताया कि ये त्रिशूल अष्टधातू से निर्मित और 721 किलो वजनी है। सभी त्रिशूल एक जैसे बने हुये हैं। ब्रह्मपुरी ने कहा कि पहला त्रिशूल उन्होंने बरसनी में, दूसरा पांसल, तीसरा हरणी महादेव और चौथा बदनौर में स्थापित करवाया है। उधर, इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, पूर्व सभापति मंजू पोखरना आदि मौजूद थे। 

This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!

We are a non-profit organization, please Support us to keep our journalism pressure free. With your financial support, we can work more effectively and independently.
₹20
₹200
₹2400
नमस्कार, पाठकों से बस इतनी गुजारिश है कि हमें पढ़ें, शेयर करें, इसके अलावा इसे और बेहतर करने के लिए, सुझाव दें। आप Whatsapp पर सीधे इस खबर के लेखक / पत्रकार से भी जुड़ सकते है। धन्यवाद।