पत्रकार रूपेश कुमार सिंह को झारखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार

पत्रकार रूपेश कुमार सिंह को झारखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड की पुलिस ने स्वतंत्र पत्रकार रूपेश कुमार सिंह को सुबह उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आज 17 जुलाई की सुबह साढ़े पांच बजे पुलिस बल स्वतंत्र पत्रकार रुपेश कुमार सिंह के रामगढ़ स्थित मकान पर पहुंचा और सर्च वारंट दिखाकर पूरे घर कि तलाशी ली गई। सर्च वारंट के मुताबिक सरायकेला-खरसांवा का कांड्रा थाना, केस नंबर- 67/21 जो आठ महीना पहले का कोई मामला है। तलाशी के बाद आरेस्ट वारंट दिखा कर रूपेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर ले जाया गया है।

पत्रकार रूपेश कुमार सिंह को झारखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार

रूपेश कुमार सिंह पहले से ही सरकारों के निशाने पर हैं। केंद्र सरकार ने उन्हें पेगासस सूची में रखा था और उनके फोन की अवैध तरीके से निगरानी कर रहा था। लेकिन राज्य की पुलिस किसलिए और क्यों उन्हें गिरफ्तार की अभी भी रहस्य बना हुआ है।

रूपेश कुमार सिंह बिहार के भागलपुर के रहने वाले हैं जो बिना किसी डर के सच को अपनी कलम से लिखते रहे हैं। रूपेश कुमार सिंह अपने कॉलेज के दिनों में भाकपा माले लिबरेशन के एक चर्चित छात्र नेता थे। उनकी प्रकृति शुरू से ही जुझारू रही हैं। वहां उनकी पहचान जुझारू नेता के रूप में थी। समाज में कहीं कुछ गलत देखकर निकल जाना उनकी प्रकृति में नहीं रही है। उन्होंने हमेशा ही गलत के खिलाफ आवाज उठाया है।

We are a non-profit organization, please Support us to keep our journalism pressure free. With your financial support, we can work more effectively and independently.
₹20
₹200
₹2400
नमस्कार, हम एक गैर-लाभकारी संस्था है। और इस संस्था को चलाने के लिए आपकी शुभकामना और सहयोग की अपेक्षा रखते है। हमारी पाठकों से बस इतनी गुजारिश है कि हमें पढ़ें, शेयर करें, इसके अलावा इसे और बेहतर करने के लिए, सुझाव दें। धन्यवाद।