
जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने हेतु 2 मार्च को जयपुर आएंगे। बैठक मे नड्डा संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
प्रभारी अरुण सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार हर मोर्चे पर असफल हुई है। कोर कमेटी में हमने प्रदेश सरकार के कुशासन पर चर्चा उपरान्त निर्णय किया कि 6 से 14 मार्च तक सभी मंडल और तहसील स्तर पर सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाया जायेगा। इसके अलावा मोदी सरकार की योजनाओं को जन—जन तक पहुंचाया जायेगा। अरुण सिंह ने कहा कि किसानों के बीच जाकर उनके हित को लेकर मोदी सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए कांग्रेस की नीति को एक्सपोज किया जाएगा। दस साल तक कांग्रेस ने किसानों का कोई भला नहीं किया है।
