टोक्यो ओलंपिक में जा रहे भारतीय एथलीटों से आज रूबरू होंगे "पीएम मोदी"..

पीएम मोदी आज टोक्यो ओलंपिक ( Tokyo Olympics ) में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों के दल से रूबरू होंगे | शाम 5 बजे पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय एथलीटों ( Olympic athletes ) के साथ जुड़ेंगे और उनमें जोश भरेंगे | प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एथलीटों से यह बातचीत खेलों में उनकी भागीदारी से पहले उन्हें प्रेरित करने का एक प्रयास है | इस कार्यक्रम के दौरान युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक तथा विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू उपस्थित रहेंगे |

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में टोक्यो-2020 में भारत के दल की सुविधा के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की थी | पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कुछ एथलीटों की प्रेरणादायक यात्रा पर भी चर्चा करने के साथ ही देश से आगे आने और पूरे दिल से उनका समर्थन करने का आग्रह किया था |

18 खेलों के लिए कुल 126 एथलीट टोक्यो जाएंगे-

भारत से 18 खेलों के लिए कुल 126 एथलीट टोक्यो जाएंगे | किसी भी ओलंपिक में भारत से भेजे जाने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा दल है | इस बार भारत 18 खेलों की 69 प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेगा. यह पहला मौका होगा जब भारत इतनी बड़ी संख्या में विभिन्न खेलों की अलग-अलग प्रतिस्पर्धा में भाग लेगा |

इस बार भारत की ओर से विभिन्न खेलों में पहली बार भाग लिया जा रहा है | अपने खेल इतिहास में पहली बार, भारत की एक फ़ेंसर (भवानी देवी) ने ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया है | नेत्रा कुमानन ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली महिला नाविक हैं. साजन प्रकाश और श्रीहरि नटराज तैराकी में ‘ए’ योग्यता मानक हासिल करके ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले भारत के पहले तैराक हैं ||

This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!

We are a non-profit organization, please Support us to keep our journalism pressure free. With your financial support, we can work more effectively and independently.
₹20
₹200
₹2400
नमस्कार, मै केशव झा, स्वतंत्र पत्रकार और लेखक आपसे गुजारिश करता हु कि हमें पढ़ें, शेयर करें, इसके अलावा इसे और बेहतर करने के लिए, सुझाव दें। इस खबर, लेख में विचार मेरे अपने है। मेरा उदेश्य आप तक सच पहुंचाना है। द हरीशचंद्र पर मेरी सभी सेवाएँ निशुल्क है। धन्यवाद।