राष्ट्रध्वज फहराने के पहले साउंड संचालक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

राष्ट्रध्वज फहराने के पहले साउंड संचालक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

नागदा. मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में , ग्रे सिम   कंपनी उद्योग का भव्य गणतंत्र दिवस समारोह निरस्त हुआ . ग्रेसिम उद्योग समूह द्वारा ग्रासिम खेल परिसर में  आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में झंडा वंदन के पूर्व साउंड एजेंसी संचालक  को अचानक दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत हो गई | जिसके चलते उद्योग प्रबंधन ने   सांस्कृतिक आयोजन व अन्य कार्यक्रम निरस्त कर दिए | मिली जानकारी अनुसार सुबह 9:00 बजे   उद्योग प्रबंधन द्वारा खेल परिसर में झंडा वंदन किया जाना था | लेकिन पर उसके 15 मिनट पूर्व ही साउंड सिस्टम संचालक रफीक खान अचानक दिल का दौरा पड़ गया | जिससे वह बेहोश होकर नीचे गिर गए | वहां मौजूद उद्योग के सुरक्षाकर्मी रफीक को अस्पताल लेकर पहुंचे | लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया| गौरतलब है कि उद्योग प्रबंधन द्वारा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस पर खेल परिसर में सामूहिक रूप से झंडा वंदन किया जाता है| इस मौके पर उद्योग द्वारा संचालित तीनों विद्यालय व उद्योग के सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिसमें परेड विद्यार्थियों का सम्मान, उद्योग के उत्कृष्ट श्रमिकों का सम्मान का आयोजन होते हैं| लेकिन गुरुवार को इस घटना के बाद उद्योग के यूनिट हेड के सुरेश ने सिर्फ झंडा वंदन किया | प्रबंधन में अन्य आयोजन रद्द करने की घोषणा की| उद्योग के इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में शहर के लोग वहां मौजूद रहते हैं | इसके अलावा 3 से 4 हजार विद्यार्थी भी शामिल होते हैं | बताया जा रहा है कि साउंड एजेंसी संचालक रफीक खान द्वारा ही उद्योग के समस्त आयोजनों के साउंड का कार्य किया जाता है |

We are a non-profit organization, please Support us to keep our journalism pressure free. With your financial support, we can work more effectively and independently.
₹20
₹200
₹2400
स्वतंत्र पत्रकार एवं विश्लेषक है। हमारी पाठकों से बस इतनी गुजारिश है कि हमें पढ़ें, शेयर करें, इसके अलावा इसे और बेहतर करने के लिए, सुझाव दें। धन्यवाद।