राष्ट्रीय आरटीआई वेबीनार में डेटा प्रोटेक्शन बिल के खिलाफ बनी रणनीतियां।

नागदा। भारत सरकार द्धारा प्रस्तावित दी डिजीटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल 2022 (डीपीडीपी) से सूचना अधिकार कानून को कमजोर होने से बचाने के लिए रविवार को आयोजित राष्ट्रीय वेबीनार सेमिनार में रणनीतियां बनाई गई। कार्यक्रम में देशभर के सूचना अधिकार कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मप्र से पूर्व सूचना आयुक्त आत्मदीप एवं नागदा से आरटीआई कार्यकर्ता कैलाश सनोलिया ने कार्यक्रम में  विचार रखे। कार्यक्रम में भाग लेने के  बाद एक प्रेस बयान में  श्री सनोलिया ने बताया केंद्र सरकार डेटा प्रोटेक्शन बिल को संसद में पेश करने जा रही है। इस बिल के विधेयक की धारा 29( 2) एवं 30( 2) में सूचना अधिकार की एक धारा 8 (1) (जे) में संशोघन का प्रस्ताव है। यदि यह बिल स्वीकृत होता है, तो लोकहित से जुडी जानकारियां भी निजता के नाम पर प्रतिबंधित हो जाएगी। जिससे सूचना अधिकार कानून की बूनियाद भ्रष्टाचार, पारदर्शिता एंव जवाबदेही की मूल अवधारणा ही समाप्त  हो जाएगी, और यह कानून कमजोर हो जाएगा। अभी तक यह प्रावधान हैकि लोकहित से जुडी जानकारियां भी प्रकट की जाए भले वे निजता की श्रेणी में आती है। लेकिन इस बिल के पास हो जाने से ऐसा नहीं होगा और लगभग 95 प्रतिशत जानकारियां इस बिल से प्रभावित हो जाएगी।

यह वेबीनार रीवा के जाने माने आरटीआई एक्टिविस्ट शिवानंद द्धिवेदी के संयोजन में हुआ। पूर्व केंद्रीय सूचना आयुक्त शैलेष गांधी एवं छतीसगढ के सूचना अधिकार कार्यकर्ता देवेद्र अग्रवाल ने इस बिल के पास हो जाने से सूचना अधिकार कानून पर पड़ने वालें दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। सनोलिया के मुताबिक इस वेबीनार में सरकार की इस नीति के खिलाफ एक जनआंदोलन खडा करने का निर्णय लिया गया। जनता को अब आगाह किया जाएगा जिस कानून के तहत जो अधिकार एक संासद एवं विधायक को प्रश्न के माध्यम से जानकारियां पूछने का अधिकार मिला है, उसी प्रकार का अधिकार आरटीआई अधिनियम 2005 के तहत जनता को मिला है उस कानून में संशोधन कर जनता के अधिकारों को कूचला जाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में वेबीनार में कार्यकर्ताओं से आव्हान किया गया कि इस ंसंशोधन कानून का विरोघ करने के लिए सोशल मीडिया का  उपयोग करें।  गांव- गांव पंचायत स्तर तक पोस्टर के माध्यम से अलख जाए। समाचार पत्रों के माध्यम से आरटीआई कार्यकर्ता इस संशोघन बिल के दुष्परिणों का प्रचार करें।

पूर्व सूचना आयुक्तोंने जताई चिंता : कार्यक्रम को संबोधिम करते हुए पूर्व केंद्रीय सूचना आयुक्त शैलेष गांधी ने कहा इस बिल के पास हो जाने से आरटीआई कानून में भ्रष्टाचार उजागर नहीं हो सकेगा। जवाबदेही एवं पारदर्शिता भी प्रभावित होगी। कारण कि सरकारी कार्यालय में हर जानकारी किसी अधिकारी से जुड़ी होती है। और अधिकारी इस संशोधन बिल की आड़ में निजी जानकारी बताकर सूचना अधिकार में प्रकट नहीं करंेंगे। मप्र के पूर्व सूचना आयुक्त एवं वरिष्ठ पत्रकार आत्मदीप ने आम लोगों एवं विशेषकर मीडिया से आव्हान किया वे सूचना अधिकार कानून को बचाने के लिए अपनी जिम्मेदारी को निभाए।

मीडिया पर भी संकट : कार्यक्रम में इस बात पर भी चिंता जताई गई कि अभी तक मीडिया के लोग सरकारी कार्यालय से किसी अधिकारी एवं बाबू के माध्यम से मिली जानकारी के आधार पर  किसी विषय पर समाचार का प्रसारण करते हैं, लेकिन इस बिल के स्वीकृत हो जाने से डेटा प्रोटेक्शन के नाम पर यह खबर निजता के दायरे में आ जाएगी और फ्रीडम और प्रेस पर भी प्रश्न चिन्ह खडें़ हो जाएंगे।

हस्ताक्षर अभियान :छतीस गढ के आरटीआई एक्टिविस्ट देवेंद्र अग्रवाल ने बताया प्रस्तावित कानून में व्यक्ति एवं व्यक्तिगत डेटा को परिभाषित किया गया है। जिससे ऐसी कोई सूचना या डेटा शेष नही ंरह जाता जो किसी व्यक्ति से संबंधित ना हो। इस कानून के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति, फर्म, संस्था कंपनी एवं हिंदु अविभाजित परिवार सरकार, एवं लोकप्राघिकरण भी शामिल है। इस बिल के खिलाफ सोशल मीडिया के माध्यम से हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। सेकडो कार्यकर्ता आगे आए हैं। उन्होंने बताया संासदों एवं विधायकों को ज्ञापन देने दिए जाने का भी निर्णय लिया गया।

We are a non-profit organization, please Support us to keep our journalism pressure free. With your financial support, we can work more effectively and independently.
₹20
₹200
₹2400
स्वतंत्र पत्रकार एवं विश्लेषक है। हमारी पाठकों से बस इतनी गुजारिश है कि हमें पढ़ें, शेयर करें, इसके अलावा इसे और बेहतर करने के लिए, सुझाव दें। धन्यवाद।