उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान कई जिलों से हिंसा की खबरें सामने आईं | इस बीच लखीमपुर खीरी में महिला प्रस्तावक से बदसलूकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा | पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने भी इस मसले पर योगी सरकार पर तंज कसा है |
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने बीजेपी विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे व उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई थी | आज एक महिला का नामांकन रोकने के लिए बीजेपी ने सारी हदें पार कर दीं. सरकार वही, व्यवहार वही.”
कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने भाजपा विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे व उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई थी।
आज एक महिला का नामांकन रोकने के लिए भाजपा ने सारी हदें पार कर दीं।
सरकार वही।
व्यवहार वही। pic.twitter.com/rTcGQiG3Ai— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 10, 2021
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई हिंसा को लेकर राहुल गांधी ने योगी सरकार पर तंज कसा है, राहुल ने कहा, “उत्तर प्रदेश में ‘हिंसा’ का नाम बदलकर ‘मास्टरस्ट्रोक’ रख दिया गया है.” राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में एक खबर शेयर की जिसमें बताया गया कि कैसे कन्नौज, लखीमपुर, सीतापुर, उन्नाव, बहराइच में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा हुई |
उत्तर प्रदेश में ‘हिंसा’ का नाम बदलकर ‘मास्टरस्ट्रोक’ रख दिया गया है। pic.twitter.com/poT0aOxxBD
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 10, 2021
यहां जानना जरूरी है कि उत्तर प्रदेश में गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान कई जिलों में हिंसा हुई | ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान लखीमपुर खीरी जिले में महिला प्रस्तावक के कपड़े फाड़े गए दिए गए थे |
पसगवां ब्लॉक की सपा प्रत्याशी रितु सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकी महिला प्रस्तावक के साथ बदसलूकी की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए |
इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिन क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी को सस्पेंड करने का निर्देश दिया | पुलिस का दावा है कि महिला से बदसलूकी करने वाला युवक निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थक है | दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं ||
This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!