आज राष्ट्रीय जनता दल का 25वां स्थापना दिवस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार तरीके से मनाया गया | राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पार्टी के रजत जयंती समारोह का वर्चुअल तरीके से उद्धाटन किया | इस मौके पर उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में काम करके हम पार्टी को यहां तक लाए हैं | इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई | मुझे अफसोस है कि मैं कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद नहीं हूं | रजत जयंती में सहभागी बनने के लिए मैं बिहार और देश की जनता को बधाई देता हूं | राजद सुप्रीमों ने कहा, महंगाई और बेरोजगारी कमर तोड़ रही है | हमारे साथ जनता की ताकत है, हमारे साथ अल्पसंख्यक, दलित, पिछड़े, अति पिछड़े गरीब सभी हैं | कोरोना प्रलय जैसा है | लेकिन उससे बढ़कर महंगाई और बेरोजगारी कमर तोड़ रही है | अगर हमारी सरकार में पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ते तो लोग हमें चलने नहीं देते, लेकिन आज लोग मजबूर हैं | आज पेट्रोल का दाम घी को भी पीछे छोड़ चुकी है |
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोले लालू यादव-
स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में बिहार में अनगिनत मौत हुई है | देश हजारों वर्ष पीछे चला गया है, कोरोना और मौजूदा सरकार के चलते, इस वक्त हम लोग एक दूसरे से मिल नहीं सकते हैं | कोरोना का तीसरा फेज आने वाला है | कोरोना से देश में इतनी मौतें हुई है जिसकी गिनती नहीं की जा सकती है | कुव्यवस्थित स्वास्थ्य सेवाओं के कारण गांव में जो मरे सो मरे, शहर में भी कई जानें गईं | किसी चीज का प्रबंध नहीं रहा | आज हमारा देश काफी पीछे है | इस सरकार में इसकी पूर्ति करना असंभव प्रतीत हो रहा है | आर्थिक संकट और दूसरी तरफ सामाजिक तानाबाना खंडित किया जा रहा है | कभी-कभी नारा लग रहा है अयोध्या के बाद मथुरा | ये लोग सत्ता के लिए क्या चाहते हैं | आरजेडी के लोगों से यही कहूंगा कि वे सामाजिक तानाबाना को मजबूत करने के लिए बिना रुके और डरे निरंतर काम करते रहें | आज आलम यह है कि संसद भी नियमित रूप से नहीं चल पा रहा है | मैं देश और बिहार की जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि “मिट जाएंगे लेकिन झुकेंगे नहीं” | हमारी सरकार को जंगलराज कहते हैं | तवा पर रोटी एक ही साइड से पक रही थी उसे हमने पलटने का काम किया | हमरा राज जंगलराज नहीं जनराज रहा | चरवाहा स्कूल एक मैसेज था कि पेट के साथ शिक्षा का इंतजाम |
जेपी बाबू ने कहा था संपूर्ण क्रांति समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों के लिए है – लालू
जनता दल से जब सब लोग अलग हुए तब हम भी अलग हुए | असमंजस की स्थिति तो मैंने सभी साथियों को एकत्र करके बिहार भवन में मीटिंग की थी और आरजेडी का गठन किया | पार्टी का नाम रखने को लेकर बातें हो रही थी | उस वक्त मैंने रामकृष्ण हेगड़े जी को फोन किया था, तो उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल नाम दिया | तब से हम लोग संघर्ष कर रहे हैं | हम लोगों ने मंडल कमीशन लागू करने के लिए संघर्ष किया | हम लोग ट्रेन से गोरखपुर आ गए थे | उस समय की सरकार ने हमारी खूब पिटाई की, लेकिन हमने अपना इरादा नहीं त्यागा | जननायक कर्पूरी ठाकुर समेत हम लोगों को इंडिया गेट से गिरफ्तार किया गया | जेपी बाबू ने कहा था संपूर्ण क्रांति समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों के लिए है |
राजद स्थापना दिवस समारोह में संबोधन के दौरान नीतीश पर हमलावर हुए तेजस्वी –
तेजस्वी यादव ने नीतीश पर हमलावर होते कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को 30 पर निपटा दिया था, लेकिन चुनाव आयोग के सहयोग से 40 तक पहुंच गए | दूसरी तरफ विश्व की सबसे बडी पार्टी के पास सीएम का एक चेहरा तक नहीं है | आरजेडी नेता ने कहा कि संगठित घोटालों के भीष्म पितामह केवल नीतीश कुमार हैं, 70 घोटाले हो चुके हैं | आज एलपीजी सिलेंडर के दाम 1000 रुपये पहुंचने वाले हैं | लालू यादव ने 2014 में कहा था कि देश टूटेगा या बचेगा | आज सेल, गेल, बीएसएनएल बिक रहा है | ये लोग कहते थे देश नहीं बिकने दूंगा | इन लोगों ने केवल नफरत बांटने का काम किया है | आज के सीएम एक अणे मार्ग से निकलते नहीं हैं | लालू जी का राज याद कीजिए, कोई भी सीएम हाउस जा सकता था | जब दंगा फसाद होता था तो एसपी को पता नहीं होता था, लेकिन सीएम हेलीकॉप्टर वहां पहुंच जाते थे | आडवाणी जी को कैसे गिरफ्तार किया था लालू यादव ने यह तो सभी जानते हैं |
बचपन से ही लालू जी के साथ जाकर रैलियों में शामिल होकर नारे लगाया हूं – तेजस्वी
मैं बचपन से ही लालू जी के साथ जाकर रैलियों में शामिल होकर नारे लगाया हूं | हमलोगों में कुछ कमी रह गई हो तो मैं उसके लिए क्षमा चाहता हूं, मैं तो उम्र में छोटा हूं | हम तो सीख रहे हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं होती | गलतियों से सीखकर जो आगे निकलता है वही होशियार है | ईमानदारी से याद कीजिए 2020 के विधानसभा चुनाव में लोग लालू यादव को ढूंढ रहे थे | लेकिन लालू केवल एक राजनेता नहीं, एक विचार बन चुके हैं | सूबे की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है | बिहार की जनता ने चाहे कोई जाति के हों, किसी धर्म के हों, किसी समाज के हों, उन्होंने दिल खोलकर वोट देने का काम किया |
लालू यादव को हम लोग अपनी आंखों से देख रहे हैं | उन्हें देखकर एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा है | हम लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं | आरजेडी कार्यकर्ताओं ने चुनाव में जिस तरह से बूथ लेवल पर काम किया है वह बधाई के पात्र हैं | कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर हम बिहार में सबसे बड़ी पार्टी हैं |
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने भाषण की शुरुआत पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को याद करते हुए किया –
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के रजत जयंती समारोह में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने भाषण की शुरुआत पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को याद करते हुए किया | कार्यक्रम कि शुरुआत करने से पहले स्व रामविलास पासवान जी कि पहली जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया | तेजस्वी यादव ने रघुवंश प्रसाद और मोहम्मद शहाबुद्दीन को भी याद किया | कहा कि जगदानंद बाबू ने सही कहा कि लालू यादव का संघर्ष केवल 25 साल का नहीं है | जब पार्टी की स्थापना हुई थी तब मैं 8-9 साल का था | 4 जुलाई 1997 को मेरी छोटी बहन राजल्क्ष्मी का जन्मदिन मनाया जा रहा था | उसी दौरान चुनाव आयोग की चिट्ठी आई कि आरजेडी का चुनाव चिन्ह लालटेन होगा |
वंचितो, उपेक्षितों और उत्पीडितों के हक़ों के लिए जीवन भर संघर्षरत रहे वरिष्ठ समाजवादी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री रामबिलास पासवान जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। pic.twitter.com/4pMjTc9Iq1
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 5, 2021
कोरोना प्रोटोकॉल के साथ मनाया गया राजद का 25वा स्थापना दिवस –
राजद का 25 वा स्थापना दिवस कार्यक्रम कोरोना प्रोटोकॉल के ध्यान में रखते हुए मनाया गया | मंच पर बैठे तेजस्वी यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, और तमाम नेता गण ने मास्क पहने हुए बैठे थे, लालू प्रसाद यादव के संबोधन के बाद राजद ने कार्यक्रम कि शुरुआत एक गाने से शुरू कि-
हम है राष्ट्रीय जनता दल
संकल्प बिहार की ख़ुशहाली
जग में बिहार का मान बढ़े
चारों ओर जयकार हो इसकी
गौरव और सम्मान बढ़े
मिलकर बिहार को देने चले हम एक सुनहरा कल
हम राष्ट्रीय जनता दल
हम राष्ट्रीय जनता दल
आज राजद_रजत_जयंती के अवसर पर पार्टी गान को आम जनों को समर्पित किया गया।
संकल्प बिहार की ख़ुशहाली
जग में बिहार का मान बढ़े
चारों ओर जयकार हो इसकी
गौरव और सम्मान बढ़ेमिलकर बिहार को देने चले हम एक सुनहरा कल
हम राष्ट्रीय जनता दल
हम राष्ट्रीय जनता दल pic.twitter.com/ZlQNIeCy6H— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 5, 2021
इसके बाद तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर नए गानों के बारे में जानकारी दी | राजद_रजत_जयंती के अवसर पर पार्टी गान को आम जनों को समर्पित किया गया ||
Disclaimer: This post was created with our nice and easy submission form; The views expressed in this article are based on the authors experience, research and thoughts. It is not necessary that The Harishchandra agrees with it. Only the author is responsible for all claims or objections related to this article. Create your post!