युवाओं को अपनी विरासत पर गर्व करने के लिए पढ़ना होगा इतिहास – कुलपति डॉ. पांडे

युवाओं को अपनी विरासत पर गर्व करने के लिए पढ़ना होगा इतिहास - कुलपति डॉ. पांडे

नागदा। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद का उज्जैन जिला ग्रामीण सम्मेलन शनिवार को नरेंद्रमोदी खेल परिसर नागदा में हुआ। अभाविप  की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर समूचे देश भर में हुए सम्मेलन का यह आयोजन हिस्सा बना। जिले भर के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने समारोह में भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता अभाविप राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य योगेश रघुवंशी ने की। बतौर मुख्य अतिथि विक्रम विश्व विद्यालय उज्जैन कें कुलपति डॉ. अखिलेश पांडे ने शिरकत की। विशेष अतिथि अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री डॉ .विरेंद्रसिंह सोलंकी थे। उदृघाटन समारोह को संबोधित करते हुंए मुंख्य अतिथि डॉ. पांडे ने कहा युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेना होगी। उन्होंनें आव्हान किया कि युवा अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने अफसोस भी जताया कि इन दिनों युवा अपने कर्तव्यों  से विचलित हो कर दूर भाग रहे हैं। लगभग 30 मिनट का आपका उद्रबोघन स्वामी विवेकांनद के दर्शन पर केंद्रित रहा। वे बोले़ विवेकानंद ने युवाओं को प्रेरित किया था और उन्होनं पांच  संकल्प युवाओं के समक्ष रखे थे। युवाओं को अपनी विरासत पर गर्व के लिए इतिहास पढना होगा। विवेकानंद के पांचों संकल्प पर प्रकाश डालते हुए कुलपति ने कहा विकसित भारत के लिए युवा सहभागी बने। गुलामी से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता एवं एक जुटता, तथा नागरिकों का कर्तव्य ये पांच संकल्प विवेकानंद के युवाओं से थे।इन पांचे संकल्प पर कार्य करने के लिए विवेकानंद की युवाओं से अपेक्षा थी। कुलपति ने अपनी और से आव्हान किया जीवन में अच्छे कार्य करें जिससे राष्ट्र का निर्माण होगा। यह आयोजन अभाविप के नगर अध्यक्ष कृष्णपालसिंह नरूका एवं नगरमंत्री चेतन चौहान के संयोजन में हुआ।

देश में आज सम्मेलन
समारोह में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ सोलंकी ने कहा अभाविप ने  भारत देश को राष्ट्रभक्ति के सागर में डूबोया है। युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार का अधिकार अभाविप की देन है। देश की त्रासदी से अभाविप ने संघर्ष भी किया है। जम्मू कश्मीर में तिरंगे का सम्मान भी दिलाया है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए भी अभाविप नें अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा अभाविप की स्थापना 1949 में हुई। यह वर्ष अभाविप की स्थापना का 75 वां वर्ष है। समूचे देश भर के जिलों में आज इसी प्रकार के सम्मेलन आयोजित है। अध्यक्षीय विचार में  परिषद के राष्ट्रीय नेता रघुवंशी ने भारत देश की प्राचीन खुबियों का बखान किया। वे बोले कुछ ताकतों ने देश की संप्रभुता को खंडित करने का प्रयास किया है। समारोह में जिला प्रमुख सुनील व्यास ने समस्याओं का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आशुतोष राठौर ने भी विचार रखे। समारोह के साक्षी मप्र शासन असंगठित कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत, भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ तेजबहादुरसिंह चौहान, पूर्व नपा उपाध्यक्ष रामसिंह शेखावत, पूर्व नपा उपाध्यक्ष राजेश धाकड़ जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अमित सेठी,  भाजपा नेता अनिल जोशी, धर्मेद्र गुप्ता एवं मजदूर नेता सत्यनारायण शर्मा भी बने। संचालन कुमारी श्रद्धा रावल ने किया, कार्यक्रम समापन के बाद छात्र-छात्राओं की एक शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो से निकली। जिसमें जिलें भर के ग्रामीण अंचल महिदपुर, बड़नगर, तराना, उन्हेल, घटिया, खाचरौद एवं उज्जैन आदि के विधार्थियों ने भाग लिया।

We are a non-profit organization, please Support us to keep our journalism pressure free. With your financial support, we can work more effectively and independently.
₹20
₹200
₹2400
स्वतंत्र पत्रकार एवं विश्लेषक है। हमारी पाठकों से बस इतनी गुजारिश है कि हमें पढ़ें, शेयर करें, इसके अलावा इसे और बेहतर करने के लिए, सुझाव दें। धन्यवाद।