सोनियां गांधी को अदालत में चुनौती देने वाले जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ने आप पार्टी की पहनी टोपी

नागदा । सोनिया गांधी के खिलाफ मप्र के उज्जैन जिले के नागदा न्यायालय में प्रकरण दायर कर सुर्खियों में आए उज्जैन जिला ग्रामीण कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष सुबोध स्वामी ने कांग्रेस से टाटा कर लिया। उन्होंने गुरूवार को नई दिल्ली सरकार पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के समक्ष आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। स्वामी के साथ लगभग 27 कार्यकर्ताओं ने आप आदमी पार्टी का दामन थामा। कांग्रेस में पद पर नियुक्ति की विसंगति को लेकर कांग्रेस संविधान का उल्लघंन करने का आरोप लगाकर सुबोध ने स्थानीय न्यायलय में एक वाद गत दिनों दायर किया था। इस प्रकरण में सोनिया गांधी, कमलनाथ समेत कई कांग्रेस नेताओं को पार्टी बनाया गया है। इन राजनेताओं को अदालत ने नोटिस भी जारी किए है। सुबोध के साथपूर्व पार्षद व वर्तमान पार्षद प्रतिनिधि योगेश मीणा, कर्मचारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश मौर्य, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष कैलाश राठौर भी आप पार्टी में शामिल हुए है।

लड़ाकू राजनेता की छवि : नागदा शहर में सुबोघ की छवि एक लडाकू राजनेता की है। मजदूर आंदोलन में कई बार आपने भाग लिया। किसी समय सुबोध ग्रेसिम उद्योग के कर्मचारी थे लेकिन मजदूर हितों की लड़ाई के कारण उद्योग की नौकरी से हाथ धोना पडा था। सुबोध के पिता स्व .कृष्णा स्वामी एक जाने माने कम्यूनिस्ट नेता थे।

सुबोध ने कांग्रेस में एक लंबे समय तक राजनीति की है। वे किसी समय युवक कांग्रेस के उज्जैन जिला अध्यक्ष भी रहे है। गत नपा परिषद में प्रतिपक्ष नेता की भी भूमिका निभाई। वर्ष 2014 में कांग्रेस की टिकट से पार्षद चुने गए थे। लेकिन इस बार चुनाव में महज 1 वोट से पार्षद का चुनाव हार गए। राजनीति में सुबोध का नाम कांग्रेस विधायक दिलीपसिंह गुर्जर के साथ रहा। लेकिन लगभग दो वर्ष पहले दोनों के बीच राजनेैतिक टकराहट शुूरू हुईै। जिसका खामियाजा सुबोध को पार्षद के चुनाव में भुगतना भी पड़ा।

 

दिग्गी राजा निवास पर आए : कांग्रेस विधायक श्री गुंर्जर से सियासती वैमनस्यता के चलते लगभग एक वर्ष पहले मप्र के पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह संुबोध के निवास पर भी आए थे। इस घटना के बाद दोनों राजनेताओं के बीच खाई गहरी हो गई।

इस घटना को सुबोध का एक शक्ति प्रदर्शन भी माना गया। इसी दौरान उज्जैन जिला कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में सुबोध शामिल हुए। बताया जा रहा है कि सुबोध जब युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बने थे तब युवक कांग्रेस की तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद मिनाक्षी नटराजन की पसंद पर सुबोध को युवक जिला अध्यक्ष का पद मिला था। सुबोध एनएसयूआई में प्रदेश महामंत्री भी रहे है।

We are a non-profit organization, please Support us to keep our journalism pressure free. With your financial support, we can work more effectively and independently.
₹20
₹200
₹2400
स्वतंत्र पत्रकार एवं विश्लेषक है। हमारी पाठकों से बस इतनी गुजारिश है कि हमें पढ़ें, शेयर करें, इसके अलावा इसे और बेहतर करने के लिए, सुझाव दें। धन्यवाद।