मजदूर का दिव्यांग बेटा राष्ट्रपति पुरस्कार लेकर लौटा तो स्वागत की मची होड़

मजदूर का दिव्यांग बेटा राष्ट्रपति पुरस्कार लेकर लौटा तो स्वागत की मची होड़

नागदा। जिंदगी में जोश एवं जुनून का जज्बा हो तो शारीरिक अक्षमता कभी आड़े नही आती। वह बौद्धिक दिव्यांग भले, लेकिन उसकी मेहनत, जोश एवं जुनून ने एक मंजिल दी और राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार पाने में कामयाब हुआ। यह कहानी उज्जैन जिले के औद्योगिक शहर नागदा के एक सेवानिवृत श्रमिक के बेटे की है। दिव्यांग प्रमोदधर दुबे निवासी नागदा को दिव्यांगो के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया।

मंगलवार को संस्था स्नेह के तत्वावधान में प्रमोदधर को एक भव्य समारोह में सम्मानित किया। सम्मान के लिए शहर के गणमान्य लोगों की भीड़ उमड पडी। प्रमोद धर के पिता सुखदेवधर स्थानीय ग्रेसिम उद्योग में मेंटीनेस विभाग में फिटर पद पर कार्यरत थे। इन दिनों आप सेवानिवृत्त हैं। बताया जा रहा है कि प्रमोद धर के साथ कुदरत ने नाइंसाफी की और वह बौद्धिक दिव्यांगता की चपेट में आगया।  दिव्यांगों के उत्थान के लिए कार्यरत संस्था स्नेह के संस्थापक पंकज मारू ने  बताया  संस्था की नीवं वर्ष 2009 में रखी गई। यह संस्था दिव्यांगों के उत्थान के लिए कार्यरत हैl इस संस्थान मे प्रमोद एक विद्यार्थी के रूप में आए और उनकी मेहनत एवं पुरूषार्थ से इसी संस्थान में नौकरी पाने में कामयाब हुए। संस्था स्नेह के अगुवाई में प्रमोदधर ने दिव्यागों के उत्थान के लिए कई कार्य किए और एक दिन राष्ट्रपति से पुरस्कार पाने में कामयाब हुए ।

841 प्रविष्टि में मारी बाजी
संस्था स्नेह के अगुवाई में आयोजित सम्मान समारोह में पंकज मारू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के माध्यम से दिव्यांग के क्षेत्र में कार्य करने वाले को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाता है। इस पुरस्कार के चयन के लिए देश के जाने माने विशेषज्ञ की एक चयन समिति होती है। तीन चरणों के बाद  आखिर कार प्रमोद धर के नाम की घोषणा हुई । समारोह में पंकज मारू ने बताया  प्रमोद धर को राष्ट्रपति द्रौपदी ने एक भव्य समारोह में नई दिल्ली में सम्मानित किया गया। उसके  बाद संस्था स्नेह ने प्रमोद धर को स्थानीय स्तर पर सम्मानित करने का निर्णय लिया।  शहर में आयोजित समारोह में प्रमोद के माता-पिता समेत गणमान्य इस आयोजन के साक्षी बने  l

इन्होंने ने किया स्वागत 
कार्यक्रम के प्रारंभ में अजय ग रवाल, आयुषी पांचाल ने संगीत प्रस्तुति दीl  समारोह में विधायक दिलीप सिंह गुर्जर डॉ एस आर चावला नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि ओपी गेहलोत, नपा उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत ,पूर्व नपा अध्यक्ष गोपाल यादव ,पूर्व नपा उपाध्यक्ष राजेश धाकड़ पूर्व नपा उपाध्यक्ष सज्जन सिंह शेखावत ,मुख्य नपा अधिकारी सीएस जाट, जिला काग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष सुबोध स्वामी, पूर्व  पूर्व पार्षद अनिल जोशी, पार्षद श्रीमती मंजू गगरानी लायंस क्लब अध्यक्ष झमक राठी , सांसद प्रतिनिधि प्रकाश जैन, लायंस क्लब पदाधिकारी गण  चद्रशेखर जैन, अमित सेठी गुलजारीलाल त्रिवेदी, रवि कांठेड़, राजेश मोहता, कांग्रेस नेता सुरेश रघुवंशी शिक्षाविद डीके शर्मा, प्रेस क्लब अयक्ष दीपक चौहान, समेत पत्रकारों ने किया। संचालन विनयराज शर्मा ने किया।

We are a non-profit organization, please Support us to keep our journalism pressure free. With your financial support, we can work more effectively and independently.
₹20
₹200
₹2400
स्वतंत्र पत्रकार एवं विश्लेषक है। हमारी पाठकों से बस इतनी गुजारिश है कि हमें पढ़ें, शेयर करें, इसके अलावा इसे और बेहतर करने के लिए, सुझाव दें। धन्यवाद।